गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर प्रदर्शन। केंद्र सरकार का कांग्रेसियों ने फूंका पुतला। महंगाई कंट्रोल कम करने के करी मांग।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने पर कांग्रेस फिर सड़कों पर उतर गई है। ऋषिकेश में रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन के बाहर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। मौके पर सरकार का पुतला फूंक रोष भी जताया। कांग्रेसियों ने साफ कहा कि केंद्र सरकार गरीबों का लगातार महंगाई बढ़ाकर जीना मुहाल कर रही है। यदि सरकार ने घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर पर बढ़े हुए दाम वापस नहीं लिए तो कांग्रेसी उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पहुंची भारत सरकार की टीम, VB GRAM-G योजना की जमीनी हकीकत परखी।

 

 

नगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश मियां ने कहा कि सरकार एक के बाद एक जनविरोधी निर्णय ले रही है। जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय लोग परेशान हो गए हैं। सरकार को महंगाई पर कंट्रोल करने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के शहरों का मेगा मेकओवर! कचरे से कमाई, पानी पर डिजिटल निगरानी... मुख्य सचिव का मास्टर प्लान"

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *