“मकान से चोरी कर रही युवती रंगे हाथ पकड़ी गई, भीड़ ने पुलिस को सौंपा, दो साथी फरार”

"मकान से चोरी कर रही युवती रंगे हाथ पकड़ी गई, भीड़ ने पुलिस को सौंपा, दो साथी फरार"
ख़बर शेयर करें -

“मकान से चोरी कर रही युवती रंगे हाथ पकड़ी गई, भीड़ ने पुलिस को सौंपा, दो साथी फरार

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून के वसंत विहार क्षेत्र में एक मकान से सामान चोरी कर ले जा रही युवती को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, उसके दो साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता, स्कूली वाहनों पर यातायात पुलिस की पैनी नजर।

कैसे हुआ खुलासा?
मोहित चौहान, जो सुद्धोवाला के रहने वाले हैं और क्षेत्र के एक मकान के केयरटेकर हैं, 13 मार्च की सुबह सैर पर निकले थे। लौटने पर उन्होंने देखा कि एक युवती घर के बाहर बैटरी और इन्वर्टर के साथ खड़ी थी। शक होने पर उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया। भागने की कोशिश कर रही युवती को पकड़ लिया गया और पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुखानी मामले में नया मोड़! महिला की मौत से पहले सामने आया लेनदेन और सोने के आभूषणों का विवाद, बेटे ने चाकू लेकर पड़ोसी के घर पहुंचकर की तोड़फोड़। मौत की असली वजह बिसरा रिपोर्ट के बाद होगी स्पष्ट।

पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम फूलो कुमारी, निवासी बिंदाल पुल, बताया। साथ ही उसने यह भी स्वीकार किया कि उसके साथ दो और लोग थे, जो मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  परिजनों की सोशल मीडिया पर गुहार का मुख्यमंत्री ने लिया स्वतः संज्ञान

आगे की जांच जारी
एसओ वसंत विहार प्रदीप रावत के अनुसार, फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है ताकि अपराधियों तक पहुंचा जा सके।


ख़बर शेयर करें -
kj
tara