काठगोदाम पुलिस की दोहरी कार्रवाई: 103 पाउच देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

काठगोदाम पुलिस की दोहरी कार्रवाई: 103 पाउच देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 103 पाउच/पव्वे मसालेदार देशी शराब बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती का दिखा असर, नैनीताल पुलिस ने 55.25 लाख के 250 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर लौटाई लोगों की मुस्कान।

पहला मामला:
नेपाली बस्ती को जाने वाली पुलिया के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने कुंवर सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी बागजाला, नेपाली बस्ती, गोलापार, काठगोदाम को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 51 पाउच “माल्टा मार्का” मसालेदार देशी शराब बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध थाना काठगोदाम में मुकदमा संख्या 79/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।

टीम में शामिल पुलिसकर्मी:

  • कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह

  • कांस्टेबल प्रेम प्रकाश

यह भी पढ़ें 👉  आपदा में मौत पर अब 8 लाख रुपये मुआवजा! मुख्यमंत्री धामी की पहल पर केंद्र सरकार ने दोगुनी की सहायता राशि।

दूसरा मामला:
एक अन्य कार्रवाई में काठगोदाम क्षेत्र के टीनशेड के पास खाली प्लॉट से सुरेश बिष्ट पुत्र मोहन सिंह, निवासी गोकुल नगर, टीनशेड को 52 पव्वे “किन्नू मार्का” देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस पर मुकदमा संख्या 80/2025, धारा 60 Excise Act में कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  15 नवंबर को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के गेट का बहिष्कार करेंगे ग्रामीण! पर्यटकों की एंट्री से पहले स्थानीय जनता के लिए रास्ता खोलने की मांग, संघर्ष समिति ने आंदोलन का फूंका बिगुल।

पुलिस टीम:

  • कांस्टेबल भानु प्रताप

  • कांस्टेबल अशोक रावत