मुख्य बाजार में विधायक प्रतिनिधि पर हुआ जानलेवा हमला।

शादाब हूसैन – सवांददाता

 गदरपुर क्षेत्र में NH 74 पर गड्ढे भराई का कार्य चल रहा था जिसके चलते असामाजिक तत्वों द्वारा मुख्य बाजार में विधायक प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला किया गया जैसे ही ये घटना व्यापार मंडल और शहर में व्यापारियों को हुई आक्रोश बढ़ गया और व्यापारियों ने एनएच-74 पर धरना प्रदर्शन किया गया । रुद्रपुर काशीपुर राष्ट्रीय राज मार्ग पर जनता को भारी जाम का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  आयुष्मान कार्डधारकों को इलाज में परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क।

 

 

 

SSP मंजूनाथ टी सी, विधायक शिव अरोरा विधायक अरविंद पांडे मौके पर पहुंचे व मौके का जायजा लिया इसके उपरांत मंजुनाथ टी सी ने जनता को आश्वासन दिया कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाएगी जिसके उपरांत मुख्य बाजार में हो रहे धरना प्रदर्शन को खुलवाया गया।