ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत पुलिस व एसटीएफ / ए.एन.टी.एफ. टीम द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

जनपद उधम सिह नगर के थाना किच्छा क्षेत्र में एक अभियुक्त की गिरफ्तारी कर उससे करीब 120 ग्राम स्मैक की बरामदगी की गई की गई।उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी के उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत एवं उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक, महोदय के दिशा निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर मंजुनाथ टि सि के निर्देशन में कोतवाली किच्छा पुलिस द्वारा सीओ एसटीएफ श्री सुमित पांडे के नेतृत्व में आज थाना किच्छा, जनपद उधम सिंह नगर क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए किच्छा चैराहे से अभियुक्त बदन पाल पुत्र अजय पाल, निवासी खुनक, थाना बिनावर, जिला बदायूँ, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 120 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली और धनतेरस पर नैनीताल पुलिस का हाईटेक पहरा, 233 सीसीटीवी कैमरों से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी, ड्रोन से भी रखी जाएगी नजर।

 

 

 

गिरफ्तार ड्रग्स डीलर पूर्व में भी उत्तराखंड में ड्रग्स की सप्लाई कर चुका है। एसटीएफ की इस कार्रवाई में आरक्षी गोविंद बिष्ट की विशेष भूमिका रही। जनपद उधम सिंह नगर के थाना किच्छा क्षेत्र के यूपी उत्तराखंड बॉर्डर क्षेत्र से काफी मात्रा में ड्रग्स तस्करी की सूचनाएं मिल रही थी जिस पर पुलिस टीम ने आज कार्रवाई करते हुए बदायूं के एक ड्रग्स डीलर को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से व्यवसायिक मात्रा में ड्रग्स की बरामदगी हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना किच्छा, जनपद उधम सिंह नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों में जुटा नैनीताल प्रशासन, शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ शुरू होंगे भव्य कार्यक्रम।

 

 

 

उधम सिंह नगर पुलिस और उत्तराखंड एसटीएफ ड्रग्स डीलरों के खिलाफ लगातार आगे भी कार्रवाई करती रहेगी, और ऐसे ड्रग्स डीलर जो पड़ोसी राज्यों से अपने घरों में बैठकर उत्तराखंड में ड्रग्स की सप्लाई कर रहे हैं उन्हें एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत गिरफ्तार कर ड्रग्स से कमाई उनकी संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें 👉  बाघ, हाथी और तेंदुए के दीदार के लिए तैयार नंधौर अभयारण्य, नए पर्यटन सत्र का सांसद अजय भट्ट ने किया आगाज।

 

 

 

*अभियुक्त का विवरण- बदन पाल पुत्र अजय पाल, निवासी खुनक, थाना बिनावर, जिला बदायूँ, उत्तर प्रदेश। उम्र 28 वर्ष।*

*बरामद माल का विवरण- करीब 120 ग्राम स्मैक बरामद।*

*मीडिया सेल*
*जनपद उधम सिंह नगर*