इको क्लब ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के युवाओं ने सात ताल सड़क एवम झील किनारे सफाई कर दिया जागरूकता का संदेश।

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

इको क्लब ने छात्रों ने एलुमनाई एसोसिएशन के बैनर के तले सात ताल रोड एवम सात ताल झील किनारे सफाई अभियान चलाया। अभियान को ग्राफिक एरा भीमताल निदेशक प्रो एम सी लोहनी एवम प्रो आनंद वर्मा ने हरी झंडी दिखाई, अभियान का नेतृत्व डॉ फरहा खान एवम प्रो कविता खाती ने किया। अभियान में १०० से ऊपर युवाओं ने सहभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  कालागढ़ से उच्च हिमालय तक अध्ययन भ्रमण पर रवाना हुए प्रशिक्षु वन आरक्षी वन एवं वन्यजीव संरक्षण, भूमि संरक्षण और पौधशाला प्रबंधन की बारीकियां सीखेंगे प्रशिक्षु।

 

 

 

अलग अलग जगह से कुल ६० कट्टे कचरा उठाया गया एवम उसका निस्तारण किया गया। अभियान में प्रमुखता से निधि जोशी,कमल जोशी, कमल भट्ट, गोकुल बिष्ट, कमलेश बिष्ट, जीवन कालोनी, आयुषी, शगुन भट्ट, नितिन पाठक, एवम अन्य छात्रों ने सहयोग दिया।