वीर चन्द्र सिंह गढवाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं दीन दयाल उपाध्याय गृह आवास विकास योजना के तहत कुल 14 लाभार्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से समिति द्वारा चयन किया गया।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

वीर चन्द्र सिंह गढवाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं दीन दयाल उपाध्याय गृह आवास विकास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के चयन हेतु जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी डॉ संदीप तिवारी की अध्यक्षता में दिनांक 05/11/2022 को विकास भवन सभागार में संपन्न हुई जिसमें वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली योजना के अन्तर्गत गैर वाहन में 01 एवं वाहन मद में 06 पात्र एवं दीन दयाल उपाध्याय गृह आवास योजना में 07 पात्र कुल 14 लाभार्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से समिति द्वारा चयन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अफवाहों पर न दें ध्यान! बाबा के दरबार में आज 20,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन स्थानीय जनता और होटल बुकिंग वालों को कोई रोक-टोक नहीं, शटल सेवा चल रही है लगातार — SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी 

 

 

मुख्य विकास अधिकारी ने समिति के समक्ष आवेदनकर्ताओं का साक्षात्कार लेते हुए होम स्टे एवं वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना के 14 पात्र लाथार्थियों का समिति द्वारा अनुमोदित प्रस्तावों पर स्वीकृति दी। पात्र 14 लाभार्थियों के चयन हेतु समिति द्वारा सभी आवश्यक दस्तावेजों की गहन जाॅच करते हुए अनुमोदन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मे उमड़ा आस्था का महासैलाब, देश-विदेश से पहुंच रहे हजारों श्रद्धालु,  किसी भी बैरियर पर नहीं रोके जा रहे भक्त, शटल सेवाओं से हो रहा सुगम आवागमन, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी की निगरानी में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद।

 

 

जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडे ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए शासन से जिला पर्यटन कार्यालय को 20 का लक्ष्य मिला है। कार्यालय में होम स्टे में 53 लोगों ने आवदेन किये है। प्राप्त सभी 53 आवेदनों को स्वीकृति/अनुमोदन के लिए चयन समिति के समक्ष रखा गया। बताया कि होम स्टे हेतु पर्वतीय एरिया हेतु 50 प्रतिशत अनुदान पर अधिकतम 15 लाख तथा मैदानी एरिया हेतु 25 प्रतिशत 7.50 अनुदान स्वीकृत किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *