जनपद नैनीताल के रामगढ़ के करीब पाड़ली में वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF टीम ने मौके पर पहुँचकर बचाई 01 घायल व्यक्ति की जान।

अमित नौटियाल संवादाता

दिनाँक 29 सितम्बर 2022 को पुलिस चौकी खैरना द्वारा अवगत कराया गया कि रामगढ़ के पास पाड़ली में एक पिकअप वाहन (UK01-1307) ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होने के कारण रोड के किनारे टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

 

उक्त सूचना पर SI राजेश जोशी के हमराह रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँची। उक्त वाहन हल्द्वानी से अल्मोड़ा जा रहा था जिसमें 02 लोग सवार थे। सवार दोनों व्यक्तियों में से 01 को स्थानीय व्यक्तियो द्वारा निकाल लिया गया था जबकि दूसरा व्यक्ति गाड़ी में बुरी तरह से फंसा हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  थाना ऑफ द मंथ फोकस* *अब थानों की होगी परफॉर्मेंस रैंकिंग! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने शुरू किया “थाना ऑफ द मंथ”* *अपराध नियंत्रण से डिजिटल पुलिसिंग तक होगी कार्यप्रणाली की समीक्षा* *लापरवाही पर कुछ थाना प्रभारियों को लगाई फटकार*

 

 

SDRF टीम द्वारा स्थिति का जायजा लेते हुए पहले तो गाड़ी फंसे हुए व्यक्ति को सांत्वना दी, जिसके उपरांत SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए कटिंग उपकरणों की सहायता से पूर्ण सुरक्षा के साथ गाड़ी के विभिन्न हिस्सों को काटकर फंसे हुए व्यक्ति को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  🔥*कप्तान मंजूनाथ टी.सी. का अपराधियों को दो टूक संदेश—जनता को डराओगे तो खुद जेल जाओगे!* 🔥*डकैती के मास्टरमाइंड यश सिडाना समेत 04 और गिरफ्तार, अब तक 06 डकैत गिरफ्तार, 06 अवैध तमंचे, कारतूस, नगदी और क्रेटा, स्कॉर्पियो भी बरामद*

 

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा उक्त घायल व्यक्ति को निकालने के बाद एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरना अस्पताल पहुँचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बारावफात को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, मस्जिदों के आसपास तैनात रहेगा पर्याप्त पुलिस बल।

*घायल व्यक्ति का विवरण*:-

संजीव कुमार पुत्र केसाब राम, उम्र- 39 वर्ष, निवासी- बरेली, उत्तर प्रदेश।

*सामान्य घायल*-

राम पुनीत यादव पुत्र स्व0 श्री सुकन यादव, उम्र- 20 वर्ष, निवासी- दरभंगा, बिहार।

kj
tara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *