राष्ट्रीय खेलों में कांस्य जीतकर लौटी कृति गुसाईं का रामनगर पहूँचने में हुआ जोरदार स्वागत।

ख़बर शेयर करें -

राष्ट्रीय खेलों में कांस्य जीतकर लौटी कृति गुसाईं का रामनगर पहूँचने में हुआ जोरदार स्वागत।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। गोवा में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में मार्शल आर्ट से जुड़े खेल *पेंचक सिलाट* में रामनगर की बिटिया *कृति गुसांई* ने *कांस्य पदक* जीता है। पदक जीतकर रामनगर लौटने पर माल्यार्पण करके उनका भव्य स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले की तैयारियां अंतिम चरण में, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट।

 

लखनपुर में पारिवारिक प्रतिष्ठान में उनके पिता पंकज गुसाईं , माता आरती गुसाईं तथा पारिवारिक जनों के अलावा खेलप्रेमियों ने कृति गुसाईं का स्वागत और अभिनंदन किया। उनके साथ कोच राकेश कुमार भी थे। कृति का दुबई में होने जा रही पेचक सिलाट की एशियाई प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। वह छह नवंबर को दुबई जायेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को लेकर मुख्यमंत्री सख्त, 6940 करोड़ की परियोजनाओं की समीक्षा।

 

राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड को कुल नौ पदक मिले हैं। कृति देहरादून में ग्राफिक एरा से फिजियोथैरेपिस्ट की पढ़ाई कर रही है।कृति ने टेंडिंग इवेंट में सीनियर 80 से 85 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीता।
वह सेमीफाइनल में चोटिल हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील क्षेत्र में पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान, मुख्य सचिव ने किया स्थलीय निरीक्षण।

 

स्वागत में भाजपा नेता गणेश रावत, सुरेंद्र घुगतयाल, अर्जुन रावत, हेमंत साह, ईशान अग्रवाल, अमन अग्रवाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।