ढेला रेंज में बाघ के हमले में एक युवक की मौत।

ख़बर शेयर करें -

ढेला रेंज में बाघ के हमले में एक युवक की मौत।

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

जिम कॉर्बेट नेशनल की ढेला रेंज स्थित बासिटिला गांव में बाघ ने एक युवक को अपना शिकार बना लिया। युवक रात होते ही निगरानी करने क लिए अपने खेत में गया था| इसी दौरान खेत में घात लगाए बैठे बाघ ने युवक पर हमला कर दिया। युवक की चीखपुकार सुनकर अन्य लोगों ने बाघ को जंगल में खदेड़ दिया। वहीं बाघ के हमले से युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। युवक की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीण शव को लेकर धरने पर बैठ गए।

यह भी पढ़ें 👉  बन्नाखेड़ा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 480 टिन अवैध लीसा बरामद।

 

 

पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने बताया कि इस क्षेत्र में बाघ की यह पांचवीं घटना है। उन्होंने बताया कि वनविभाग को कई बार चेताने के बावजूद भी हमलावर बाघ को पकड़ा नहीं गया है। बताया कि ग्रामीणों की मांग है कि पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही जल्द से जल्द हमलावर बाघ को पकड़ा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  जीरो टॉलरेंस नीति पर SSP NAINITAL बड़ा प्रहार, वायरल वीडियो का संज्ञान, महिला से अभद्रता और धमकी देने वाला गिरफ्तार

 

 

वहीं कॉर्बेट के डिप्टी डायरेक्टर दिगांथ नायक ने बताया कि ढेला रेंज में बासिटिला निवासी 40 वर्षीय पप्पू तिवारी पर बाघ ने हमला कर दिया है। जिसमें युवक की मौत हो गयी है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली महिला मुक्केबाजों को किया सम्मानित, कहा—उत्तराखंड की बेटियां रच रही हैं नए कीर्तिमान।

ख़बर शेयर करें -