एक युवती की कट्टे में लाश मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

हरिद्वार, 10 जून बहादराबाद थाना क्षेत्र में एक युवती की कट्टे में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवती को हाथ-पांव बांधकर कट्टे में डाला हुआ था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कट्टे से बाहर निकाला और शिनाख्त के प्रयास किए गए, लेकिन मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें 👉  जहाँ ठगों का खेल खत्म, वहीं SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी का एक्शन शुरू ,सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साईबर सिंडिकेट ध्वस्त, मुख्य सरगना राहुल यादव सहित 6 गिरफ्तार दो नाबालिक संरक्षण में, 11 मोबाइल, 12 सिम, 24 एटीएम, लैपटॉप, चेकबुक, पासबुक और लाखो की धनराशि बरामद।

 

 

 

शनिवार को बहादराबाद थाना क्षेत्र के शांतरशाह चौकी क्षेत्र में पुल के नीचे कट्टे के पड़े होने की राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर बहादराबाद थानाध्यक्ष और शांतरशाह चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब कट्टे को खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए। कट्टे में युवती का शव था।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कहर, साइबर ठगों पर प्रहार! SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खेल खत्म, 05 करोड़ की ठगी में लिप्त, नैनीताल पुलिस, SOG व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 2 किशोर संरक्षण में, भारी मात्रा में मोबाइल, 12 सिम, चेक बुक, आईपैड सहित कई सामग्री बरामद।

 

 

सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल भी मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतका के संबंध में जानकारी ली तथा शिनाख्त के प्रयास किए, किन्तु मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया है।

kj
tara