कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने प्रेस वार्ता की। 

ख़बर शेयर करें -

अमित नौटियाल  – संवाददाता

प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी, राजेश चमोली, अमरजीत सिंह सहित कई कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने कहा कि फरवरी 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के बरेली रैली में किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा किया गया था, लेकिन आज किसान की रोजाना की आमदनी केवल ₹27 ही रह गई है। आजादी के अमृत काल में देश के 12 करोड़ लोगों के रोजगार छीन गए। इसके साथ उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों की आमदनी दोगुनी करने के बजाए अडानी की आमदनी को सौ गुना करने का काम किया है।

यह भी पढ़ें 👉  आरबीएसके वाहन स्वामियों का बकाया किराया दिलाने के निर्देश, भुगतान न करने पर ठेकेदार पर होगी कार्रवाई।

 

 

 

अडानी की कंपनी को शेयर प्राइस आर्टिफिशियल आसमान पर पहुंचाए गए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वक्ता और व्यवहार में अंतर है। वहीं सदन में राहुल गांधी ने पूरे प्रमाणिकता साथ अपनी बात को रखा और उसी आधार पर सरकार पर आरोप लगाए है। इसके साथ केंद्र सरकार ने अडानी को जो अनैतिक लाभ पहुंचाने का काम किया है उसका खुलासा करने की कांग्रेस मांग करती है।

यह भी पढ़ें 👉  बाल अधिकार आयोग के सदस्य योगेश रजवार ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से किया संवाद

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *