सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों की खैर नहीं, रामनगर पालिका ने काटे 28 चालान।

सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों की खैर नहीं, रामनगर पालिका ने काटे 28 चालान।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। नगर पालिका परिषद रामनगर ने स्वच्छता अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी एवं कूड़ा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 30 जुलाई को 28 लोगों के चालान काटे। इस कार्रवाई के दौरान कुल ₹3,200 का जुर्माना वसूला गया।

यह भी पढ़ें 👉  आयुष्मान कार्डधारकों को इलाज में परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क।

 

 

 

नगर पालिका ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। यदि कोई व्यक्ति दोबारा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाता या कूड़ा फेंकता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ अधिकतम ₹5,000 तक का चालान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की शहरी विकास, जलागम और पर्यावरण विभाग की समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश।

 

 

 

पालिका प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सहयोग करें तथा कूड़ा केवल निर्धारित स्थानों पर ही डालें।