राजस्व विभाग में 35 वर्ष की सेवा के बाद मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नन्दी आर्या को तहसील कार्यालय में भावभीनी विदाई दी गयी।

राजस्व विभाग में 35 वर्ष की सेवा के बाद मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नन्दी आर्या को तहसील कार्यालय में भावभीनी विदाई दी गयी।

 

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

 

तहसील की मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नन्दी आर्या हुई सेवानिवृत्त

राजस्व विभाग में 35 वर्ष की सेवा के बाद मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नन्दी आर्या को तहसील कार्यालय में भावभीनी विदाई दी गयी।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना सामूहिक जिम्मेदारी: सीएम धामी।

 

 

विदाई कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम राहुल शाह ने सेवानिवृत हो रही नन्दी आर्या के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा उनके द्वारा राजस्व विभाग को 35 वर्षों में दिए गए योगदान की सराहना की। तहसीलदार कुलदीप पांडे ने सूचना के अधिकार अधिनियम के अंतर्गत नन्दी आर्या के द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की। उत्तराखंड लेखपाल संघ के प्रदेश महामंत्री तारा चन्द्र घिल्डियाल द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव की सफल एवं सुरक्षित व्यवस्थाओं पर नैनीताल पुलिस का सम्मान, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से लेकर यातायात, महिला-बाल सुरक्षा और खोया-पाया व्यवस्था तक पुलिस की मुस्तैदी को मिली सराहना, श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति ने नैनीताल पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित।

 

 

घिल्डियाल द्वारा नन्दी आर्या द्वारा राजस्व विभाग में उनके योगदान को प्रेरणादायक बताया उन्होंने कहा….. सावन की आज पहली बारिश है “दीदी नन्दी” हमेशा खुश रहें, बस यही गुजारिश है।

यह भी पढ़ें 👉  दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब स्थलीय सत्यापन के बाद ही बनेगी रिपोर्ट।

 

 

 

 

कार्यक्रम में रजिस्ट्रार कानूनगो हरीश चन्द्र बुद्विष्ठ, सुनीता आर्य, राजस्व उप निरीक्षक हरीश यादव, राहुल आर्य, आरिफ हुसैन, रंजन आर्य, पूनम आर्य, दीपक नेगी, इकबाल हुसैन,नजीर हुसैन, हिमांशु गौड़, जितेंद्र गोस्वामी, राकेश चौधरी, योगेश पंत, हरीश मेहरा, गौरव कुमार, निसार अहमद, बार एसोसिएशन से उमाशंकर टम्टा आदि उपस्थित रहे।