प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 अक्तूबर को जागेश्वर धाम भ्रमण के दृष्टिगत चल रही तैयारियों का मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन एसएस संधू ने  निरीक्षण किया।

ख़बर शेयर करें -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 अक्तूबर को जागेश्वर धाम भ्रमण के दृष्टिगत चल रही तैयारियों का मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन एसएस संधू ने  निरीक्षण किया।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन एसएस संधू ने आज जागेश्वर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 अक्तूबर को जागेश्वर धाम भ्रमण के दृष्टिगत चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य सचिव ने शौकियथल में बने हेलीपैड का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  भूमि प्रबंधन एवं सुधारों के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाए-मुख्य सचिव

 

 

 

उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना भी की तथा राज्य वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने जिलाधिकारी विनीत तोमर से प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियों को पूर्ण किया जाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम की देश विदेश में बहुत मान्यता है। उन्होंने कहा कि कुमाऊं के मानसखंड में भी जागेश्वर धाम का विशेष स्थान है।

यह भी पढ़ें 👉  जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, की विशेष पूजा-अर्चना, देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

 

 

 

इसलिए इस धाम का मास्टर प्लान भी बनाया जा रहा है जिससे जागेश्वर धाम का जल्द ही जीर्णोधार होगा। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री बहुत लोकप्रिय नेता हैं, इसलिए जब प्रधानमंत्री जागेश्वर आयेंगे तो यहां के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय लोगों की आर्थिकी में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें 👉  दाबका में समय से पहले पूरा हुआ लक्ष्य, पिछले वर्ष की तुलना में 19 करोड़ रुपये अधिक राजस्व प्राप्त। कोसी और दाबका नदियों में खनन सत्र 2025-26 सफलतापूर्वक सम्पन्न, 34.52 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित।

 

 

 

इस दौरान पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार ने भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु को निर्देश दिए कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाए।

 

जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।


ख़बर शेयर करें -