महिला के साथ गैंगरेप : शादी का झांसा देकर दोस्तों के साथ मिलकर लूटी आबरू।

महिला के साथ गैंगरेप : शादी का झांसा देकर दोस्तों के साथ मिलकर लूटी आबरू।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में महिला से गैंगरेप के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिला मूल रूप से हमीरपुर जिले की रहने वाली है। आरोपी उसे शादी का झांसा देकर गुरुग्राम से लेकर आया था। जिसके बाद उसे होटल में कैद कर दिया गया। आरोपी ने अपने 3-4 दोस्तों को बुला लिया। उसके साथ लगातार सभी ने 15 दिन तक दरिंदगी की।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के कई शहरों में SSP का एक्शन, रामनगर में कथित सट्टा-जुआ और कच्ची शराब पर कार्रवाई का इंतजार! दिवाली से पहले उठे सवाल।

 

 

उसके सारे गहने और रुपये छीन लिए गए। जिसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायत की है। पीड़िता हमीरपुर जिले के थाना मधोआ की निवासी है। 2004 में उसकी शादी हुई थी, वह दो बच्चों की मां है। 2020 में वह किसी युवक के झांसे में आकर उसके साथ आई थी। जिसके बाद दोनों पति-पत्नी की तरह गुरुग्राम में रहने लगे।

 

 

वह युवक कुछ नहीं करता था। दो साल उसने मजदूरी कर गुजारा चलाया। वह वापस जाने वाली थी। इसी दौरान मुलाकात अलीगढ़ के चंडौस के रहने वाले दीपक से हुई। उसने बताया कि पत्नी की मौत हो चुकी है। वह उससे शादी कर लेगा। लेकिन यहां के गभाना में दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। वारदात में आरोपी के दोस्त वीरेंद्र, विन्नामी अन्नू आदि भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ADG की सख्त फटकार के बाद एक्शन मोड में नैनीताल पुलिस—साइबर क्राइम हॉटस्पॉट पर बड़ा प्रहार* *जनपद में एक ही रात में 43 मुकदमे दर्ज, अब तक 49 अभियोग पंजीकृत, ADG डॉ. वी. मुरुगेशन की नाराजगी के बाद IG कुमाऊँ के निर्देशों पर तेज हुई कार्यवाही।

 

 

 

उसके साथ 15 दिन दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने डराकर दिल्ली की ट्रेन में बैठा दिया। 13 अक्टूबर को वह वापस पुलिस को शिकायत देने आ रही थी। लेकिन आरोपियों को पता लग गया। वे लोग सोमना स्टेशन पर आए। दोस्तों के साथ फिर आरोपी ने रेप किया। बाद में फिर दिल्ली की ट्रेन में बैठा दिया। दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ टी.सी. का त्वरित एक्शन, CCTV की मदद से बुजुर्ग का खोया बैग बरामद।

 

 

 

महिला ने बताया कि वह रास्ते में डाबर स्टेशन पर उतर गई। उसने लोगों को अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी। जिसके बाद उसे अलीगढ़ रवाना किया। यहां आकर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जांच की जा रही है। थाना गभाना में पुलिस ने केस दर्ज किया है।