किच्छा क्षेत्र में 75 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त उधम सिंह नगर पुलिस की गिरफ्त में, एवं 7000 लीटर लहन किया नष्ट।

शादाब हुसैन  – संवाददाता

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर द्वारा चलाए जा रहे अवैध कच्ची शराब की रोकथाम व नशे के विरुद्ध अभियान में व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय रुद्रपुर व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय सितारगंज के निर्देशन व श्रीमान प्रभारी निरीक्षक महोदय के नेतृत्व मे दिनांक 02/03/2023 को चौकी कलकत्ता फार्म थाना किच्छा पुलिस टीम द्वारा प्रधान लाइन धौरा डाम में गश्त के दौरान गुरमीत सिंह के घर के पीछे डैम किनारे अभियुक्त प्रताप सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी प्रधान लाइन धौरा डाम थाना किच्छा जनपद उधम सिंह नगर को कच्ची शराब की कशीदगी के उपकरणों सहित मौके से एक काले रंग की ट्यूब के अंदर लगभग 75 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ समय 12.20 बजे गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के विरुद्ध थाना किच्छा में FIR NO. 78/23 धारा 60(2) EX ACT बनाम प्रताप सिंह के विरुद्ध मुकदमा तफ्तीशी पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  विश्वकर्मा जयंती पर नैनीताल पुलिस ने की शस्त्रों और उपकरणों की पूजा, SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने पुलिस लाइन में विधि-विधान से किया पूजन, पुलिसकर्मियों को दी शुभकामनाएं।

 

 

तथा मौके पर लगभग 7000 लीटर लहन नष्ट किया गया अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय मे पेश किया जाएगा। नशे के विरुद्ध कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  गौशाला से गर्जिया धाम और दिव्यांग विद्यालय तक पहुंची सेवा, इंदर रावत ने मनाया धामी का जन्मदिन।

 

*मीडिया सेल*
*जनपद उधम सिंह नगर*