उत्तराखंड को हर साल आपदा की मार, अजय भट्ट ने लोकसभा में उठाई विशेष राहत पैकेज की मांग।

उत्तराखंड को हर साल आपदा की मार, अजय भट्ट ने लोकसभा में उठाई विशेष राहत पैकेज की मांग।

उत्तराखंड को हर साल आपदा की मार, अजय भट्ट ने लोकसभा में उठाई विशेष राहत पैकेज की मांग।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नई दिल्ली/हल्द्वानी। उत्तराखंड में लगातार बढ़ रही प्राकृतिक आपदाओं और उनसे हो रहे भारी नुकसान का मुद्दा नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने लोकसभा में उठाया। नियम 377 के तहत मामले को रखते हुए उन्होंने केंद्र सरकार से उत्तराखंड के लिए विशेष आर्थिक राहत एवं पुनर्निर्माण पैकेज जारी करने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  NDPS एक्ट के मुकदमे में वांछित वारंटी साहिल गिरफ्तार, बनभूलपुरा पुलिस ने दबोचा।

 

 

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि उनका संसदीय क्षेत्र चारों ओर से पहाड़ों से घिरा है। ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव के चलते अब मार्च-अप्रैल से ही भारी बारिश और बादल फटने जैसी घटनाएं सामने आने लगी हैं। मानसून के दौरान इन प्राकृतिक आपदाओं की तीव्रता और बढ़ जाती है, जिससे उत्तराखंड में हर वर्ष बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान होता है।

यह भी पढ़ें 👉  12 सूत्रीय मांगों को लेकर एआरटीओ कर्मचारियों का प्रदर्शन, चरणबद्ध आंदोलन जारी।

 

 

 

उन्होंने कहा कि आपदा के कारण सड़कें, पुल, खेत-खलिहान और तैयार फसलें बह जाती हैं। इससे आम लोगों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। वहीं, आपदा के कारण सरकारी विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है तथा विकास की गति प्रभावित होती है।

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कहर, साइबर ठगों पर प्रहार! SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खेल खत्म, 05 करोड़ की ठगी में लिप्त, नैनीताल पुलिस, SOG व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 2 किशोर संरक्षण में, भारी मात्रा में मोबाइल, 12 सिम, चेक बुक, आईपैड सहित कई सामग्री बरामद।

अजय भट्ट ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि बरसात के दौरान उत्तराखंड में होने वाले प्राकृतिक आपदा के नुकसान की भरपाई के लिए राज्य सरकार को विशेष राहत एवं पुनर्निर्माण पैकेज उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि इससे आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने में मदद मिलेगी और प्रभावित लोगों को भी समय पर राहत पहुंचाई जा सकेगी।

kj
tara