एमपी हिन्दू इंटर कॉलेज में SMC की वार्षिक बैठक सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
रामनगर स्थित एम. पी. हिन्दू इंटर कॉलेज रामनगर में बुधवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। बैठक विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव एवं प्रधानाचार्य संजीव शर्मा तथा अध्यक्ष नन्दन सिंह यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
विद्यालय के मीडिया प्रभारी हेम चन्द्र पाण्डे ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में नवीन प्रवेश, स्मार्ट क्लास के माध्यम से शिक्षण व्यवस्था, मध्याह्न भोजन, छात्र अनुशासन एवं सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी के गठन सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से बृज किशोर चंद्रा को विद्यालय प्रबंधन समिति का नया अध्यक्ष, मुजम्मिल हुसैन को उपाध्यक्ष तथा संजीव शर्मा को पदेन सचिव निर्वाचित किया गया।
इसके अलावा नेहा, आशा, अब्दुल सुभान, सुमन और उषा राजपूत को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। बैठक में मध्याह्न भोजन प्रभारी नीरज राज, अमित धारकिया, प्रीती बंगारी सहित विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।


