

मालधन, रामनगर (सलीम अहमद – सह संरक्षक) तराई पञ्चमी डिवीजन रामनगर की रेज फाटो ओर पतरामपुर में वन विभाग का ऑपरेशन मानसून के तहद लगभग 20 किलोमीटर का पैदल शक्ति प्रदर्शन। जंगलो में तस्करो द्वारा किये जा रहे अवैध पातन ओर वन्यजीवों की सुरक्षा को देखते हुए लंबी दूरी गस्त के नाम से एक अभियान रेंजर देवेंद्र सिंह रजवार के नृतेत्व में चलाया गया। लंबी दूरी गस्त कर रही टीम की नजरे जंगल के अंदर हो रही तस्करों की गतिविधियां जैसे अबैध पातन, शिकारियों से वन्यजीवों की सुरक्षा, जंगलो में अतिक्रमण करने वालो पर मुख्य रूप से रही। रेंजर देवेंद्र सिंह रजवार के पतरामपुर रेज का चार्ज लेते ही तस्करों में हड़कम्प मच गया था। ओर देवेंद्र सिंह रजवार तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने में काफी हद तक कामयाब रहे है। तस्करों में खलबली मचाने के लिए ही आज लंबी दूरी गस्त के नाम से इस अभियान को सफल बनाने के लिए फाटो ओर पतरामपुर रेंज का समस्त स्टाप को साथ लेकर गस्त की गई। देवेन्द सिंह रजवार ने बताया की ऑपरेशन मानसून के तहद चलाया जाता हैं इस समय अवैध पातन ओर अवैध शिकार की गतिविधियां बढ़ जाती हैं। उसकी रोकथाम के लिए गाँव के किनारे ओर जंगलो से लगी हुई सिमा हैं उसपर ये अभियान चलाया जाता हैं।





















