जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने का अभियान शुरू।

ख़बर शेयर करें -

जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने का अभियान शुरू।

 

 

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

 

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने निर्देशों क्रम में नगर निगम टीम द्वारा नगर में खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त किया जा रहा है। जिसमें 6 अगस्त को नगर निगम तथा ई ई एस एल की टीम ने नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत खराब स्ट्रीट लाइटों को सुधारने का अभियान शुरू किया है।

यह भी पढ़ें 👉  नगाण गांव में गूंजा श्रीमद्भागवत कथा का स्वर, सीएम धामी ने लिया आशीर्वाद

 

 

 

नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया कि 15 दिन के भीतर सभी खराब स्ट्रीट लाइटों का रिपेयर और सर्वे करने के निर्देश डीएम ने दिए थे। बताया कि नगर निगम द्वारा कराए गए सर्वे में लगभग 32000 स्ट्रीट लाइट में 4300 स्ट्रीट लाइट खराब हैं।

यह भी पढ़ें 👉  *मिशन सुगम यातायात: एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने संभाली कमान, नैनीताल में लागू हुआ जीरो-टॉलरेंस ट्रैफिक प्लान* *पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुविधा पहली प्राथमिकता, सभी राजपत्रित अधिकारी , थाना प्रभारी सहित सभी दरोगा संभालेंगे ट्रैफिक*

 

 

 

बरसात में स्ट्रीट लाइट ऑन में ज्यादा खराबी आती है क्योंकि बारिश के कारण तार में कभी कार्बन आ जाता है। तथा आंधी में तार टूट जाते हैं कई बार वोल्टेज फ्लकचुएट होने के कारण भी लाइट फूंक जाती है।बताया कि अभियान के तहत हल्द्वानी नगर के विभिन्न इलाकों में मंगलवार को अभियान के तहत करीब 46ख़राब
स्ट्रीट लाइटों को चिन्हित किया गया और 38 से अधिक स्ट्रीट लाइटों की समस्याओं को दुरुस्त किया गया। बताया कि आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का सख्त संदेश महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि* *ड्रामा खत्म, कार्यवाही शुरू: धरने की आड़ में कार्यवाही बचना चाहता था महिला और बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट करने वाला प्रधान* *एसएसपी के कड़े रुख से तत्काल मुकदमा पंजीकृत*