एसएसपी मंजूनाथ टीसी के एक्शन मोड में आते ही भीमताल पुलिस का वार* *महिला से छेड़छाड़ की कोशिश करने वाले दोनों आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, भेजा जेल*

*एसएसपी मंजूनाथ टीसी के एक्शन मोड में आते ही भीमताल पुलिस का वार*

*महिला से छेड़छाड़ की कोशिश करने वाले दोनों आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, भेजा जेल*

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल। महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कड़े निर्देश पर भीमताल पुलिस ने तेज़ और निर्णायक कार्रवाई की है। महिला से छेड़छाड़, धमकी और अपहरण के प्रयास में शामिल दोनों आरोपियों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सड़कों पर मौत का सामान! तड़के 4 बजे एआरटीओ का छापा, अवैध जुगाड़ और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई।

क्या है मामला?
वादिनी द्वारा थाना भीमताल में दी गई तहरीर के अनुसार 19 नवंबर की रात दो बाइक सवार युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़, गाली–गलौज, जान से मारने की धमकी दी और अपहरण करने का प्रयास किया।
गंभीर घटना को देखते हुए थाना भीमताल में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

तेज़ी से कार्रवाई — आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी
थानाध्यक्ष संजीत राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रातोंरात सुरागरसी–पतारसी कर दोनों आरोपियों को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त दीपक रावत ने किया मेडिकल कॉलेज के ‘क्रिसेण्डो-2026’ का शुभारंभ, बोले—चिकित्सकों का दायित्व उपचार के साथ समाज को जागरूक करना भी।

गिरफ्तार आरोपी
1️⃣ प्रेम सिंह मेहता, उम्र 40 वर्ष
हाल पता: नौकुचियाताल, भीमताल
मूल निवासी: अनरसा, बागेश्वर

2️⃣ धर्मेन्द्र, उम्र 25 वर्ष
हाल पता: नौकुचियाताल, भीमताल
मूल निवासी: चमोली सैड़, पौड़ी गढ़वाल

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में वन विभाग का महाएक्शन, राष्ट्रीय एकता दिवस पर 81 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, 1100 जवानों ने घेरा पूरा इलाका।

दोनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

कार्रवाई टीम

  • थानाध्यक्ष भीमताल संजीत राठौड़

  • उ.नि. आशा बिष्ट

  • अ.उ.नि. गणेश सिंह राणा

  • कानि. नरेश परिहार

एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि महिला सुरक्षा के खिलाफ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति लागू रहेगी।