पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने किया भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

 रुद्रपुर उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने 31-और 46 वी वाहिनी पीएसी का भ्रमण किया।इस दौरान उन्होंने पुलिस भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। बुधवार सुबह पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार नैनीताल जाने से पहले दोनों वाहिनियों में चल रही उत्तराखंड पुलिस व फायरमैन भर्ती प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया।इस दौरान डीजीपी अशोक कुमार ने निर्देश दिए कि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी तरह की कोई लापरवाही न बरती जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  जीएसटी संग्रहण में उत्तराखंड ने बनाया नया रिकॉर्ड, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा

 

भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी व निष्पक्ष होनी चाहिए। डीजीपी अशोक कुमार ने वाहिनी परिसर में किए गए सौंदर्यीकरण कार्यों की तारीफ करते हुए वाहिनी में मरम्मत योग्य कार्यों को जल्द पूरा करने को कहा। इसके अलावा दोनों वाहिनियों के सेनानायको को जवानों में बेहतर अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। डीजीपी के भ्रमण के दौरान सेनानायक प्रीति प्रियदर्शिनी, पीएसी सेनानायक रामचंद्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी,अपर पुलिस अधीक्षक नगर मनोज कुमार कत्याल,उप सेनानायक विमल कुमार आचार्य व कमला बिष्ट, सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  विद्युत कटौती और भारी बिलों को लेकर कॉर्बेट रिजॉर्ट्स जीएम एसोसिएशन में रोष, 10 दिन का अल्टीमेटम।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *