डीएम और एसएसपी ने किया चैती मेले निरीक्षण।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

काशीपुर। जिलाधिकारी जुगल किशोर पंत और एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने आज चैती मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए। इस दौरान एसडीएम अभय प्रताप सिंह और एसपी चंद्रमोहन भी साथ रहे। सुबह डीएम युगल किशोर और एसएसपी मंजूनाथ टीसी चैती मेला पहुंचे यहां पर दोनों अधिकारियों और पंडा परिवार के साथ मेले का निरीक्षण किया। डीएम और एसएसपी ने मां बाल सुंदरी देवी मंदिर मैं मत्था टेका और माता रानी के दर्शन करें। और मोटेश्वर मंदिर के आसपास व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के बाद मेले के मुख्य आकर्षण नकाशा बाजार में पहुंच कर यहां देश के विभिन्न क्षेत्रो से आए व्यापारियों से जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  मौनी बाबा आश्रम को मिली 44 लाख की सौगात, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया धर्मशाला निर्माण का शिलान्यास

 

डीएम और एसएसपी ने किया चैती मेले निरीक्षण।

डीएम व एसएसपी ने मेले की व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मेले में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए व्यवस्था चाक-चौबंद होनी चाहिए। उधर दूसरी ओर चैती मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए काशीपुर पहुंचे। डीएम और एसएसपी को लेकर यहां पर प्रशासक अमला भी चौकन्ना व सतर्क रहा।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली और धनतेरस पर नैनीताल पुलिस का हाईटेक पहरा, 233 सीसीटीवी कैमरों से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी, ड्रोन से भी रखी जाएगी नजर।

डीएम और एसएसपी ने किया चैती मेले निरीक्षण।