मुख्यमंत्री के निर्देश पर दो एयर एम्बुलेंस से एम्स दिल्ली शिफ्ट होंगे घायल चार वनकर्मी।

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री के निर्देश पर दो एयर एम्बुलेंस से एम्स दिल्ली शिफ्ट होंगे घायल चार वनकर्मी।

 

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

 

बिन्सर वन्यजीव विहार में वनाग्नि की चपेट में आकर झुलसे चार वन कर्मियों को हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी बेस अस्पताल से मुख्यमंत्री के विशेष निर्देशों पर दो एयर एम्बुलेंस से दिल्ली एम्स में शिफ्ट किया जा रहा है।  मुख्यमंत्री ने आज सुबह सीएम आवास में बैठक में इसके निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, 125 पाउच अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार।

 

 

 

विगत दिवस बिन्सर वन्यजीव विहार में वन कर्मियों की बोलेरो गाड़ी वनाग्नि की चपेट में आ गई थी। इस हादसे में चार वनकर्मियों की मृत्यु हो गई थी जबकि चार वनकर्मी झुलस गए थे जिन्हें एयर लिफ्ट कर हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्कर सिंह धामी सरकार का बड़ा कदम—देहरादून सर्किट हाउस एनेक्सी बनेगा मॉडर्न सांस्कृतिक गेस्ट हाउस।

 

 

 

शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन चारों वन कर्मियों को दो एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स में भर्ती कराने के निर्देश दिए हैं।