“अयोध्या दर्शन: पुष्कर सिंह धामी ने अपने मंत्रिमंडल के साथ की यात्रा।

ख़बर शेयर करें -

“अयोध्या दर्शन: पुष्कर सिंह धामी ने अपने मंत्रिमंडल के साथ की यात्रा।

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

देहरादून। मंगलवार को मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। इस दौरान सभी बेहद उत्साहित और भक्ति भाव में डूबे हुए नजर आए। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में अपने सहयोगियों  सतपाल महाराज,  प्रेमचंद अग्रवाल,  सुबोध उनियाल, डॉ धन सिंह रावत, श्रीमती रेखा आर्य एवं राज्यसभा सांसद  नरेश बंसल के साथ जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे  अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए।

यह भी पढ़ें 👉  *🚔 अपराधियों में एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी का खौफ कायम, लालकुआ पुलिस को मिली बड़ी सफलता* 🚔 *35 लाख से अधिक के 20 तोला सोने के आभूषण बरामद, 03 बड़ी चोरियों का भी हुआ पर्दाफाश, चोर गिरफ्तार*

अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा में पहुंचे पर मुख्यमंत्री  धामी और उनके सहयोगियों का भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान पूरा परिसर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। यहां से वह राम जन्मभूमि के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री एवं उनके सहयोगी श्री अयोध्या धाम में प्रभु राम को साष्टांग नमन कर पूजा अर्चना की। दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भावुक हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर युवा कांग्रेस का सेवा अभियान, वृक्षारोपण और शरबत वितरण से दिया संदेश।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री रामलला के दर्शन से रोम-रोम भक्तिमय और मन प्रफुल्लित है। उन्होंने कहा कि रामलला को कई वर्षों तक टेंट में रहना पड़ा। आज भव्य मंदिर में रामलाला के दर्शन किए। मैं भाव विह्वल हूं और प्रभु श्रीराम के चरणों में समर्पित हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में उत्तराखंड वासियों के लिए उत्तराखंड सरकार राज्य अतिथि गृह बनाने की तैयारी कर चुकी है। 4700 वर्ग मीटर में बनने वाले इस राज्य अतिथि गृह को बनाने के लिए हमारी सरकार ने भूमि की खरीद को लेकर 32 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से भगवान श्री राम के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचने वाले श्रीराम भक्तों को इस राज्य अतिथि गृह में सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  *बकरीद और पर्यटन सीजन पर SSP मंजुनाथ TC का अलर्ट:* *देवभूमि में अराजकता बर्दाश्त नहीं: बकरीद, चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को सकुशल संपन्न करना हमारी प्राथमिकता* *किसी भी अच्छा या व्यक्ति द्वारा कानून से खिलवाड़ किया तो होगी कड़ी कार्यवाही, चप्पे-चप्पे पर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात* *सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखने की अपील, सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, गली, लिंक रोड, मैदान में नमाज़ और सार्वजनिक कुर्बानी पर रोक, सोशल मीडिया पर पैनी नजर*