काठगोदाम-अमृतसर के बीच ट्रेन संचालन को मंजूरी, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री का प्रकट किया आभार।

ख़बर शेयर करें -

काठगोदाम-अमृतसर के बीच ट्रेन संचालन को मंजूरी, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री का प्रकट किया आभार।

 

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

 

काठगोदाम रेलवे स्टेशन से अमृतसर जंक्शन के लिए ट्रेन संचालन को रेल मंत्रालय ने मंजूरी प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने इस हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस रेल के चलने से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की बेटी का परचम, बॉलीवुड और सशस्त्र बलों ने महिला एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा, शौर्य, सेवा और नारी शक्ति का भव्य संगम।

 

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विगत 2 दिसंबर 2023 को रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर काठगोदाम से अमृतसर के मध्य सीधी रेल सेवा के संचालन का अनुरोध किया था।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने NAAT परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम।

 

 

अब, रेल मंत्रालय ने उनके इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए काठगोदाम-अमृतसर के मध्य ट्रेन संचालन को मंजूरी प्रदान कर दी है। रेल मंत्रालय द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है नयी ट्रेन के संचालन को मंजूरी दे दी गई है।