भीमताल पुलिस ने गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर किया परिजनों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान, परिजनों ने पुलिस को कहा धन्यवाद नैनीताल पुलिस।

ख़बर शेयर करें -

भीमताल पुलिस ने गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर किया परिजनों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान, परिजनों ने पुलिस को कहा धन्यवाद नैनीताल पुलिस।

 

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

दिनांक 5.6.24 को 45 वर्षीय महिला निवासी बेतालघाट नैनीताल जो मानसिक रूप से अस्वस्थ थी अपने घर से बिना बताए रात लगभग 11:00 बजे कही चले गई।
उक्त महिला थाना भीमताल क्षेत्रान्तर्गत घूमती हुई पाई गई जिससे स्थानीय नागरिकों तथा चीता मोबाइल कर्मचारीगणो की मदद से सुरक्षा के दृष्टिगत थाने लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  1100 कन्याओं के पूजन के साथ डोल आश्रम में गूंजा श्रीपीठम स्थापना महोत्सव, CM पुष्कर सिंह धामी रहे शामिल।

 

 

पूछने पर महिला अपने परिजनों व अपने निवास स्थान के बारे में कुछ भी नहीं बता पा रही थी। थानाध्यक्ष श्री जगदीप नेगी व चीता कर्मचारी गणों व स्थानीय नागरिकों की मदद से सर्किल के सभी थानों व सोशल मीडिया व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर गुमशुदा के बारे में जानने का प्रयास किया गया, तो गुमशुदा राधिका देवी निवासी- सोन गाँव, बेतालघाट नैनीताल की रहना होना पाया गया, परिजनों से सम्पर्क किये जाने व सूचित करने के उपरांत उक्त महिला को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  *रामनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही लूट कांड का किया खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार 03 अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार* *🔥SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी का सख्त संदेश — अपराध करोगे तो बख्शे नहीं जाओगे, सलाखों के पीछे ही जगह मिलेगी*

 

 

पुलिस टीम-
1- का0 बहादुर सिंह
2- का0 प्रकाश चन्द्र
3- म0 का0 चम्पा वर्मा