*ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन में एसएसपी मीणा की टीम का बड़ा एक्शन — स्कॉर्पियो कार से पकड़ा 45 किलो अवैध गांजा, 01 गिरफ्तार*

*ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन में एसएसपी मीणा की टीम का बड़ा एक्शन — स्कॉर्पियो कार से पकड़ा 45 किलो अवैध गांजा, 01 गिरफ्तार*

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

*एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के कुशल निर्देशन में जनपद नैनीताल में चल रहे “Mission Drug Free Devbhoomi 2025”* के तहत पुलिस लगातार नशे के खिलाफ सघन अभियान चला रही है।

 

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा हाट बाजार में कथित वसूली का बड़ा खेल! विपिन चौधरी और सूरज चौधरी पर रोजाना 10 हजार रुपये मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप, जिला पंचायत में पहुंची शिकायत।

 

 

इसी क्रम में *रामनगर पुलिस* द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वाहन *स्कार्पियो संख्या UK18 G-7100* से *लगभग 45 किलो अवैध गांजा (कीमत ₹11,25,000 लगभग)* बरामद किया गया।

 

 

 

*प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुनील कुमार के नेतृत्व* में पुलिस टीम द्वारा ढेला पुल मालधनचौड़ के पास चेकिंग में व्यस्त थे, तभी रामनगर की ओर से आती एक *काले रंग की स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी* ली गई। वाहन से तीन कट्टों में *कुल 45 किलो गांजा* बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद लेकर नई जिम्मेदारी की ओर IPS प्रहलाद नारायण मीणा, फेसबुक पर साझा किया उत्तराखंड के लिए भावुक संदेश, उत्तराखंड में बनाई पहचान, अब देशभर में वन्यजीव अपराध नियंत्रण में उप निदेशक की संभाली कमान, IPS प्रहलाद नारायण मीणा की नई पारी।

 

 

 

अभियुक्त हरजीत सिंह पुत्र गुरवचन सिंह निवासी उजाला अस्पताल के सामने, मानपुर थाना काशीपुर, उधम सिंह नगर को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली रामनगर पर FIR संख्या–380/25 धारा 8/20/60 NDPS Act में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा के स्कूल में बच्चों से मारपीट का मामला गरमाया, बाल संरक्षण आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान, 10 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट।

 

 

 

 

*पुलिस टीम:*
1️⃣ उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी मालधनचौड़
2️⃣ उ0नि0 सुनील धानिक चौकी प्रभारी पिरूमदारा
3️⃣ का0 गोविन्द सिंह
4️⃣ का0 कविन्द्र सिंह
5️⃣ का0 मेघा चन्द्र