गौमांस की तस्करी का आरोप — हिंदूवादी संगठनों का आक्रोश, चौकी इंचार्ज के निलंबन की मांग!

गौमांस की तस्करी का आरोप — हिंदूवादी संगठनों का आक्रोश, चौकी इंचार्ज के निलंबन की मांग!

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

बैलपड़ाव। क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मांस से भरे दो पिकअप वाहनों को पकड़ा। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बैलपड़ाव पुलिस और वन विभाग के कर्मियों ने कथित रूप से रुपये लेकर वाहनों को चौकी से जाने दिया।

इस घटना के बाद हिंदूवादी संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया है। उन्होंने बैलपड़ाव पुलिस और वन विभाग पर मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाते हुए संबंधित चौकी इंचार्ज को निलंबित करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी महोत्सव में सुरक्षा का कड़ा पहरा, अधिकारियों ने संभाली कमान; पैदल गश्त से श्रद्धालुओं में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा।

संगठन के सदस्यों का कहना है कि पकड़े गए वाहनों में गौवंश का मांस लाया जा रहा था। उन्होंने आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित दवाओं की खेप के साथ युवक गिरफ्तार।

वहीं, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।