रामनगर के पीरूमदारा में भीषण हादसा: वनकर्मी मनीष बिष्ट की दर्दनाक मौत।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर के पीरूमदारा में भीषण हादसा: वनकर्मी मनीष बिष्ट की दर्दनाक मौत।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। नेशनल हाईवे-309 पर पीरूमदारा के पास शुक्रवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। वन विभाग की बोलेरो (UK04GD165) और अर्टिगा कार (UK19TA1342) की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में वनकर्मी मनीष बिष्ट (35) की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  त्रिवेणी धाम टांडा मल्लू में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

हादसा सुबह करीब 3 बजे हुआ। मृतक मनीष बिष्ट मूल रूप से चिलकिया, रामनगर के निवासी थे और तराई पश्चिमी वन प्रभाग में ड्राइवर के पद पर तैनात थे। तड़के आमपोखरा रेंज से अवैध कटान और तस्करी की सूचना मिलने पर वे हल्दुआ चौकी से टीम को लेने बोलेरो लेकर निकले थे।

यह भी पढ़ें 👉  गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का सीएम धामी ने लिया जायजा।

इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा ने उनकी बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और मनीष बिष्ट ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अफवाहों पर न दें ध्यान! बाबा के दरबार में आज 20,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन स्थानीय जनता और होटल बुकिंग वालों को कोई रोक-टोक नहीं, शटल सेवा चल रही है लगातार — SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी 

हादसे की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


ख़बर शेयर करें -