भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी तेईस मार्च को रामनगर में होली मिलन समारोह में करेंगे शिरकत।

भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी तेईस मार्च को रामनगर में होली मिलन समारोह में करेंगे शिरकत।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। भाजपा प्रत्याशी और पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी 23 मार्च को होली मिलन समारोह में भाग लेने के साथ ही रोड शो करके आम जनता से जनसंपर्क करेंगे। पार्टी के विधानसभा मीडिया प्रभारी गणेश रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक दीवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता उनका सुबह दस बजे मालधन चौड़ फॉरेस्ट गेट पर श्री बलूनी का जोरदार स्वागत करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बुलेट पर पहुंचे कप्तान, ग्राउंड जीरो पर संभाली कमान, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने बुलेट बाइक से चौराहों एवं डायवर्जन प्वाइंट्स का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश, श्रद्धालुओं की भारी आमद के बीच ट्रैफिक प्लान पर लिया बड़ा फैसला—कल 6 घंटे ONE-WAY रहेगा ट्रैफिक, वापसी करने वालों को मिलेगी प्राथमिकता।

 

 

 

उसके बाद चंद्रनगर, गौतमनगर,  गेट नम्बर 64 देवीपुर चौराहे में सभा और संबोधन और जनता से मिलन का कार्यक्रम रहेगा। साढ़े ग्यारह बजे पीरुमदारा और बारह बजे टांडा में स्वागत अभिनन्दन के बाद आम जनता को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नए थाना भवन में गुणवत्ता और सुविधाओं का बेहतर समन्वय—एसएसपी ने किया बेतालघाट भवन का निरीक्षण, हस्तांतरण से पूर्व परिसर की व्यवस्थाएं परखी, महत्वपूर्ण निर्देश दिए, कार्यदायी संस्था पेयजल निगम के निर्माण कार्य की सराहना।

 

 

सवा बारह बजे चिलकिया चौराहे के बाद साढ़े बारह बजे शिवालालपुर चौराहे में स्वागत होगा। उसके बाद नगर भ्रमण और रोड शो के तहत जसपुरिया लाइन, कसेरा लाइन, ज्वाला लाइन, बजाज लाइन होते हुए रानीखेत रोड लखनपुर में स्वागत अभिनन्दन के बाद दोपहर डेढ़ बजे डिग्री कॉलेज मैदान में होली मिलन समारोह में भागीदारी करेंगे। बलूनी बाद में पार्टी के चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। चुनावी दौरे को लेकर पार्टी संगठन द्वारा जोर शोर से तैयारियां की जा रही हैं।