दक्षिण जसपुर रेंज में मादा बाघ का शव मिला, सभी अंग सुरक्षित पाए गए”

ख़बर शेयर करें -

दक्षिण जसपुर रेंज में मादा बाघ का शव मिला, सभी अंग सुरक्षित पाए गए”

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

तराई पश्चिम वन प्रभाग की दक्षिण जसपुर रेंज के अंतर्गत मालधन बीट में 12 जनवरी 2025 को गश्त के दौरान एक मृत मादा बाघ का शव बरामद हुआ। यह शव तुमड़िया नहर के पास पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भव्य कुंभ 2027 की तैयारी तेज, सीएम धामी बोले—कोई कमी नहीं रहेगी।

वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने पुष्टि की कि मृत मादा बाघ के सभी अंग सुरक्षित हैं। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) की गाइडलाइन के तहत आगे की कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  चयनित अग्निवीरों से मिले रक्षा मंत्री, बोले—भारतीय सेना में आपका स्वागत है।

 

 

 

वन विभाग ने आसपास के क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है और बाघ की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस घटना को लेकर स्थानीय प्रशासन ने भी निगरानी तेज कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के 4 साल: विकास, विश्वास और बदलाव का नया उत्तराखण्ड

वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए यह घटना गंभीर चिंता का विषय है। वन विभाग ने बाघ के प्राकृतिक पर्यावरण और आसपास की स्थिति का गहन अध्ययन शुरू कर दिया है।