स्मैक लेकर निकला था ‘खिलाड़ी’, पुलिस ने खेल शुरू होने से पहले ही कर दिया आउट।

स्मैक लेकर निकला था ‘खिलाड़ी’, पुलिस ने खेल शुरू होने से पहले ही कर दिया आउट।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। मिशन ड्रग फ्री देवभूमि और ऑपरेशन प्रहार के तहत नैनीताल पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 122 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी को भी सीज कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने खिलाड़ियों संग लगाए चौके-छक्के, युवाओं से किया नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान।

 

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जिलेभर में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में मुखानी पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाया।

 

 

 

20 अगस्त 2026 को संयुक्त टीम ने मुखानी क्षेत्र में चंबल पुल के पास अटल पार्क गेट के सामने चेकिंग के दौरान एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 121.95 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान अमित आर्य (24 वर्ष), पुत्र राजेंद्र कुमार, निवासी बागजाला गोलापार, थाना काठगोदाम, नैनीताल के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा के दर्शन भी आसान, सफर भी सुगम, व्यवस्था हो तो ऐसी—SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर SP-CO सहित पूरा पुलिस अमला ग्राउंड पर मुस्तैद, विकास भवन भीमताल, सेनेटोरियम व भवाली तिराहे से शटल सेवा बनी श्रद्धालुओं की आसान राह।

 

 

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली मुखानी में एफआईआर संख्या 134/26, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। स्मैक तस्करी में इस्तेमाल की जा रही हीरो डेस्टिनी स्कूटी संख्या UK04AG-9041 को भी सीज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी, ओवररेटिंग का मामला आया सामने, रेट लिस्ट नहीं मिलने पर प्रशासन सख्त, निर्धारित मूल्य पर शराब बेचने के निर्देश।

 

 

 

पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक वीरेंद्र चंद, कांस्टेबल बलवंत सिंह, रोहित कुमार, भानु प्रताप और भूपेंद्र जेष्ठा शामिल रहे।

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।