सट्टे के खिलाफ बनभूलपुरा पुलिस का बड़ा एक्शन, खाईबाड़ी करते आरोपी दबोचा

सट्टे के खिलाफ बनभूलपुरा पुलिस का बड़ा एक्शन, खाईबाड़ी करते आरोपी दबोचा

 

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डाॅ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में सट्टा/जुआ की रोकथाम एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल हल्द्वानी एवं अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा श्री दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों की अब खैर नहीं! नैनीताल में SSP मंजूनाथ टीसी का बड़ा एक्शन, स्कूल बसों से लेकर वैन तक पुलिस के रडार पर।

 

 

 

 

दिनांक 18.08.2026 को कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा शांति व्यवस्था, रोकथाम जुर्म-जरायम एवं चेकिंग के दौरान गोला बाईपास रोड, कोतवाली बनभूलपुरा क्षेत्र में एक व्यक्ति को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी में कल सजेगा नारी शक्ति सम्मान का मंच, मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में होगा भव्य सम्मेलन।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अखलाक हुसैन पुत्र अल्ताफ हुसैन, निवासी वार्ड नं. 18, लाइन नं. 17, लाल मस्जिद के पास, कोतवाली बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र 42 वर्ष के रूप में हुई।

 

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर नियम तोड़े तो पुलिस का पड़ेगा हथौड़ा! नैनीताल में चला खाकी का ताबड़तोड़ एक्शन, 251 वाहनों के चालान, 10 सीज।

 

 

 

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता एवं ₹1,320/- की नकदी बरामद की।

उक्त बरामदगी के आधार पर कोतवाली बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 136/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम

1. का0 शिवम कुमार
2. का0 यासीन