ब्रेजा कार ने बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर,हादसे में मां और बेटी की हुई मौत सूचना पर पहुंची पुलि।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

बहराइच जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के मरौचा मोड बौंडी मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास ब्रेजा कार ने बाइक सवार को पीछे से ठोकर मार दिया। हादसे में मां और बेटी की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामगढ़ी के बढहिनपुरवा निवासी सुरेंद्र कुमार व गुड्डू अलग-अलग बाइक से होली के निमंत्रण के लिए ससुराल कैसरगंज थाना क्षेत्र के सफीपुर हसना जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  रसगुल्ले के डिब्बे में छिपा था 'सफेद जहर', पुलिस ने खोला नशे के खेल का राज। मिठास के पर्दे में चल रहा था नशे का धंधा, ऑपरेशन प्रहार में तस्कर गिरफ्तार।

 

 

बौंडी-मरौचा संपर्क मार्ग पर स्थित पेट्रोल टंकी के निकट अनियंत्रित ब्रेजा कार ने दोनों की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें सुरेंद्र कुमार की पत्नी रंगीता (32), बेटा ऋषभ (03) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुरेंद्र कुमार (50) गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  मेडिकल स्टोरों पर संयुक्त छापेमारी, एक का क्रय-विक्रय रोका, चार को नोटिस।

 

 

दूसरी बाइक पर सवार पर गुड्डू उर्फ पवन कुमार (36) व तीन वर्षीय अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना अध्यक्ष ने बताया घायल सुरेंद्र कुमार, गुड्डू व अभिषेक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है जबकि मृतक रंगीता व ऋषभ को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। ब्रेजा कार को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में तहरीर मिली है। मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं का भविष्य बचाने को मैदान में SSP NAINITAL मंजूनाथ टीसी, देवभूमि को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी* *CM धामी के सपनों की देवभूमि में नहीं चलेगा नशे का कारोबार- SSP NAINITAL* *2 करोड लगभग कीमत की स्मैक के साथ दो नशे के सौदागरों को किया गिरफ्तार*

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *