सड़क हादसे में 14 साल के किशोर की दर्दनाक हुई मौत, पुलिस मौके पर पहुंची।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

सहारनपुर जनपद के जनकपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जनता रोड पर जमालपुर निवासी रविंद्र उर्फ टिंकू के पुत्र वंशुल (14) की पिकअप गाड़ी से टकराने के कारण मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वंशुल साइकिल पर सवार होकर किसी काम से बाहर जा रहा थाए तभी पीछे से आई पिकअप गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही अंशुल जमीन पर गिर पड़ा। सिर सड़क पर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद पिकअप चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान परिजन भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा किया। गुस्साए परिजनों ने बालक के शव को नहीं उठने दिया और सड़क पर जाम लगा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं का भविष्य बचाने को मैदान में SSP NAINITAL मंजूनाथ टीसी, देवभूमि को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी* *CM धामी के सपनों की देवभूमि में नहीं चलेगा नशे का कारोबार- SSP NAINITAL* *2 करोड लगभग कीमत की स्मैक के साथ दो नशे के सौदागरों को किया गिरफ्तार*

 

 

 

वहीं थाना जनकपुरी पुलिस और भारी भीड़ मौके पर मौजूद है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *