मरचूला में बस दुर्घटना: कांग्रेस कार्यालय में मृतकों को श्रद्धांजलि, घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना।

मरचूला में बस दुर्घटना: कांग्रेस कार्यालय में मृतकों को श्रद्धांजलि, घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना।

मरचूला में बस दुर्घटना: कांग्रेस कार्यालय में मृतकों को श्रद्धांजलि, घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना।

 

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

मरचूला के पास हुई भीषण बस दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है। इस हादसे में कई यात्रियों की जान चली गई, और कई लोग घायल हुए हैं। मृतकों की आत्मा की शांति के लिए कांग्रेस कार्यालय में 2 मिनट का मौन रखा गया, और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की गई।

यह भी पढ़ें 👉  स्ट्रीट लाइटों की लापरवाही पर अब रोज होगी निगरानी, दीपक रावत ने मांगी वार्डवार रिपोर्ट।

 

 

इस श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस के कई वरिष्ठ सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें अनिल अग्रवाल, धीरज सती, महेश पांडे, कमल नेगी, कुबेर कडाकोटि, पंकज पांडे, कैलाश त्रिपाठी, जावेद खान, सुएब रजा, अनीश आलम, अंकुश अग्रवाल, वीरेन्द्र तिवारी और आनंद शामिल थे। इस दुखद घटना के प्रति सभी ने संवेदना व्यक्त की और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें 👉  हर चौराहे और मेले में पुलिस दिखाई दे रही है, व्यवस्था बहुत अच्छी है”—श्रद्धालु, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल मार्गदर्शन में नैनीताल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की श्रद्धालुओं ने की जमकर सराहना, माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की मुस्तैदी, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा—सुरक्षित माहौल और बेहतर व्यवस्थाओं से बढ़ा भरोसा।

 

 

कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से भी अपील की कि दुर्घटना में घायल लोगों को उचित चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाएं और इस प्रकार की घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।