मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में स्थानीय लोगों के साथ मनाई होली।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में स्थानीय लोगों के साथ मनाई होली।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में स्थानीय लोगों के साथ मनाई होली।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को खटीमा स्थित अपने आवास पर स्थानीय लोगों के साथ हर्षोल्लास के साथ होली पर्व मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर स्कूली बच्चों की लड़ाई का वीडियो वायरल, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने लिया तत्काल संज्ञान, कालाढूंगी पुलिस ने बच्चों की पहचान कर बच्चों, परिजनों एवं स्कूल प्रबंधन की काउंसलिंग, परिजनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही।

मुख्यमंत्री धामी ने पारंपरिक बैठक होली में भी प्रतिभाग किया और थारू जनजाति के लोकनृत्य का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि होली का यह रंगों का त्योहार समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और सांस्कृतिक एवं सामाजिक जुड़ाव को बढ़ावा देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमें अपनी संस्कृति को संरक्षित रखते हुए इसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है। होली न केवल रंगों का त्योहार है, बल्कि यह प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक भी है।”

कार्यक्रम के दौरान लोक कलाकारों ने पारंपरिक गीत-संगीत प्रस्तुत किए, जिससे माहौल पूरी तरह होलीमय हो गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मुख्यमंत्री के साथ होली मनाने पहुंचे और उनके साथ उत्सव का आनंद लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नगरपालिका के स्टोर से पशु बाजार तक अनियमितताओं का खुलासा, 28 लाख के टेंडर पर सवाल, ईओ का वेतन रोकने के निर्देश।

होली के रंग में रंगे खटीमा के लोग

मुख्यमंत्री के संग होली खेलने के लिए दूर-दूर से आए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। रंगों के साथ ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोग झूमते नजर आए। मुख्यमंत्री ने सभी को सुरक्षित और आनंदमय होली मनाने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  नेकी की दीवार के संयोजक तारा घिल्डियाल का सियासी कदम, 200 समर्थकों के साथ कांग्रेस में होंगे शामिल।