मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने भेंट की।

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने भेंट की।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

Cm puskar singh dhami – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने भेंट की। इस अवसर पर कला एवं साहित्य क्षेत्र से जुड़े सुधीर पाण्डे, श्रीमती शालिनी शाह, प्रवीन काला, अमित जोशी श्री राजेश शाह, वरूण ढ़ौढ़ियाल एवं गौरव ने भी भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी कलाकारों को सम्मानित भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी का स्पष्ट सन्देश कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा” 121 उपद्रवियों पर निरोधात्मक कार्रवाई, 21 गिरफ्तार; जिलेभर में ताबड़तोड़ चैकिंग अभियान।

 

 

Cm puskar singh dhami – केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने देहरादून में सांस्कृतिक केंद्र शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में फिल्मांकन की ओर फिल्मकारों का रूझान तेजी से बढ़ा है। उन्होंने यहां पर सांस्कृतिक केंद्र के साथ ही रिसर्च सेंटर बनाने का सुझाव भी दिया। इस सांस्कृतिक केंद्र में लिटरेचर फेस्टिवल एवं वर्कशॉप का आयोजन भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड पर आधारित विभिन्न कहानियों एवं यहां की कला व संस्कृति को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की दिशा में भी हमें प्रयास करने होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली जंतर-मंतर पर दिव्यांग जनों का विशाल प्रदर्शन, 21 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

 

 

 

कलाकारों ने राज्य में वेब सीरीज के लिए सब्सिडी देने का सुझाव भी दिया, जिससे यहां फिल्म जगत से जुड़े लोगों का और आकर्षण बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी का एक्शन—सुबह होते ही नैनीताल पुलिस का टॉप-लेवल चेकिंग ऑपरेशन शुरू* *SSP बोले—अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, सोशल मीडिया पर 24×7 निगरानी*

 

 

Cm puskar singh dhami – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौन्दर्य फिल्मकारों को देवभूमि उत्तराखण्ड आने के लिए आकर्षित कर रहा है। राज्य में फिल्मांकन के लिए राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग दिया जायेगा। फिल्म जगत से जुड़े लोगों के जो भी सुझाव प्राप्त होते हैं, उन सुझावों को पूरी गम्भीरता से लिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *