“निरंकारी मिशन के ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के तहत स्वच्छता अभियान संपन्न”

“निरंकारी मिशन के ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के तहत स्वच्छता अभियान संपन्न”

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर, 23 फरवरी 2025: संत निरंकारी मिशन की रामनगर शाखा द्वारा आज ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के अंतर्गत कोसी नदी और स्थानीय वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के आसपास सफाई अभियान संपन्न हुआ। यह मिशन के ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ अभियान का तीसरा चरण था, जिसमें बड़ी संख्या में सेवादल और श्रद्धालु शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  68 मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा भारत दर्शन का मौका, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं।

कार्यक्रम का शुभारंभ गर्जिया मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री गोविंद बधानी द्वारा किया गया। उन्होंने जल संरक्षण और स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करते हुए संत निरंकारी मिशन के प्रयासों की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  गौशाला से गर्जिया धाम और दिव्यांग विद्यालय तक पहुंची सेवा, इंदर रावत ने मनाया धामी का जन्मदिन।

रामनगर शाखा के मुखी वृक्षा राम के मार्गदर्शन में सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक यह अभियान चला। इसमें बैलपड़ाव, पीरूमदारा और सावलदे सहित कई क्षेत्रों के श्रद्धालुओं और सेवादल के सदस्यों ने योगदान दिया।

यह भी पढ़ें 👉  जल सृष्टि पार्क से लौटते समय सीएम धामी ने रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन संग खिंचवाई सेल्फी, प्रोटोकॉल से इतर आम लोगों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, बच्चों से की बातचीत और सुनीं उनकी बातें।

गौरतलब है कि ‘प्रोजेक्ट अमृत’ की शुरुआत वर्ष 2023 में बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की प्रेरणाओं से हुई थी। इसका उद्देश्य जल संसाधनों की स्वच्छता और संरक्षण को बढ़ावा देना है।