पति को बरी कराने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया ग्रिफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

पति को बरी कराने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया ग्रिफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हरियाणा के यमुनानगर के फर्कपुर थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय महिला की अश्लील वीडियो बना वायरल करने की धमकी देने के आरोपी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रामनगर निवासी संदीप गौतम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में वन विभाग का एक्शन: अवैध खनन करते 2 डंपर मौके से पकड़े।

 

 

वह महिला को मैसेज कर ब्लैकमेल कर रहा था। इस मामले में पीड़िता के पति की ओर से शिकायत देकर महिला थाना में केस दर्ज कराया गया।

 

 

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह वर्ष 2021 में उसके पति को हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद वह कुछ दिन के लिए अपने मायके में जाकर रहने लगी थी। यहीं पर एक निजी अस्पताल में नौकरी करने लगी थी।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन: खड़े वाहन चिन्हित, सड़क किनारे रखा सामान जब्त।

 

 

 

वहां संदीप गौतम व उनके बीच बातचीत होने लगी। आरोपी ने उसके पति को केस से निकलवाने का झांसा दिया। वह आरोपी की बातों में आ गई। बातों में बहला फुसलाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें 👉  🙏🏼 *परिजनों का अटूट विश्वास और पुलिस का अभेद्य सुरक्षा चक्र:* 🚨 *एसएसपी मंजुनाथ के सटीक निर्णय से मात्र 5 घंटे में 50 से अधिक CCTV छानकर दिल्ली में ट्रेस हुई लापता बालिका*

 

 

 

आरोप है कि संदीप ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। महिला का पति हत्या के केस से बरी हो गया था। जिसके बाद वह वापस आ गई थी। इसके बावजूद संदीप उसे परेशान करने लगा। उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था।