आयुक्त कुमाऊं  दीपक रावत ने पैदल यात्रा कर आदि कैलाश व गौरी कुण्ड के किये दर्शन ।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पदाक

आयुक्त कुमाऊं  दीपक रावत ने पैदल यात्रा कर आदि कैलाश व गौरी कुण्ड के दर्शन किये। उन्होंने कहा कि आदि कैलाश धार्मिक पर्यटन में रुचि रखने वालों के लिए स्वर्ग के समान है। समुद्र तल से 6191 मीटर की ऊंचाई पर स्थित आदि कैलाश के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम कैलाश मानसरोवर की तरह ही यात्रा का संचालन करता है।  रावत ने कहा कि आदि कैलाश के दर्शन से सुखद अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि कैलाश की यात्रा पर न जा पाने वाले लोगों को आदि कैलाश की यात्रा अवश्य करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  खबर का असर: एआरटीओ ऋषु तिवारी का बड़ा एक्शन, सघन चेकिंग में 30 चालान।

 

आदि कैलाश के महंत द्वारा बताया गया कि आदि कैलाश को छोटा कैलाश भी कहा जाता है। आदि कैलाश में भी कैलाश के समान ही पर्वत है। मानसरोवर झील की तर्ज में पार्वती सरोवर है। आदि कैलाश के पास गौरीकुंड है। कैलाश मानसरोवर की तरह ही आदि कैलाश की यात्रा भी अति दुर्गम यात्रा मानी जाती है। ज्योलिंगकांग से आदि कैलाश के दर्शन होते हैं। आदि कैलाश से 2 किमी आगे खूबसूरत पार्वती सरोवर है। आदि कैलाश पर्वत की जड़ में गौरीकुंड स्थापित है। पार्वती सरोवर और गौरीकुंड में स्नान का विशेष महत्व बताया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *