“महिला अपराधों की रोकथाम से लेकर साइबर अपराधों के खिलाफ जागरूकता अभियान: ऊधमसिंहनगर के पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा”

“महिला अपराधों की रोकथाम से लेकर साइबर अपराधों के खिलाफ जागरूकता अभियान: ऊधमसिंहनगर के पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा।”

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र डॉ0 योगेंद्र सिंह रावत महोदय द्वारा आज दिनांक 12 -01-2024 को पुलिस लाईन रुद्रपुर के मीटिंग सभागार में जनपद ऊधमसिंहनगर के पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में नशा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार।

 

 

 

समीक्षा के दौरान महोदय द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को महिला अपराधों की रोकथाम, प्रभावी विवेचना तथा नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाते हुए नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने एवम साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता अभियान चलाने व साइबर अपराधियों की धरपकड हेतु सार्थक प्रयास करने, जघन्य अपराधों जैसे हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार व धोखाधड़ी आदि से संबंधित लंबित विवेचनाओं के त्वरित/ प्रभावी निस्तारण हेतु कड़े निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर कांग्रेस में टिकट की जंग हुई दिलचस्प! विजय शर्मा भदौला की एंट्री से बढ़ी हलचल, रणजीत सिंह रावत समेत कई दावेदार मैदान में, आखिर किस पर खेलेगी कांग्रेस दांव?

 

 

 

उक्त गोष्ठी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टी सी महोदय, पुलिस अधीक्षक क्राइम/यातायात श्री चंद्रशेखर घोड़के, एसपी सिटी रुद्रपुर, एसपी काशीपुर के अतिरिक्त समस्त क्षेत्राधिकारी जनपद ऊधमसिंह नगर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा के स्कूल में बच्चों से मारपीट का मामला गरमाया, बाल संरक्षण आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान, 10 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट।

 

मीडिया सेल उधमसिंह नगर पुलिस