रामनगर में कमर्शियल वाहनों की फिटनेस सुविधा बहाल करने की मांग तेज़।

रामनगर में कमर्शियल वाहनों की फिटनेस सुविधा बहाल करने की मांग तेज़।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रामनगर, 18 सितम्बर।
रामनगर क्षेत्र में लंबे समय से बंद पड़ी कमर्शियल वाहनों की फिटनेस सुविधा को पुनः शुरू कराने की मांग ज़ोर पकड़ने लगी है। इस विषय को लेकर पब्लिक स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में शुक्रवार को वाहन स्वामियों और व्यापारियों ने विधायक दीवान सिंह बिष्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन प्रेषित किया।

ज्ञापन में कहा गया कि रामनगर एक घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जहाँ से कुमाऊँ और गढ़वाल मंडल के सैकड़ों परिवहन वाहन प्रतिदिन संचालित होते हैं। फिटनेस सुविधा बंद होने के कारण वाहन मालिकों को हल्द्वानी जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है। इसके चलते क्षेत्र में अवैध वाहनों की संख्या बढ़ने का भी अंदेशा जताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती का दिखा असर, नैनीताल पुलिस ने 55.25 लाख के 250 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर लौटाई लोगों की मुस्कान।

विद्यालय बसों पर संकट

विद्यालय बसों की फिटनेस जांच के लिए भी हल्द्वानी जाना पड़ता है। जिस दिन बसें बाहर जाती हैं, उस दिन विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में कठिनाई होती है। इससे छात्र-छात्राओं की उपस्थिति प्रभावित हो रही है, जो अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा हाट बाजार में कथित वसूली का बड़ा खेल! विपिन चौधरी और सूरज चौधरी पर रोजाना 10 हजार रुपये मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप, जिला पंचायत में पहुंची शिकायत।

रामनगर बंद रहा

18 सितम्बर को रामनगर बंद का व्यापक असर देखने को मिला। बंद में डंपर ऑपरेटरों, व्यापारियों और वाहन चालकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह प्रदर्शन स्थानीय जनता की नाराज़गी और समस्या की गंभीरता को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें 👉  पति अंकुर छाबड़ा और गुरमीत कौर उर्फ गीता कौर पर मारपीट व धमकी देने का आरोप, तीन बच्चों को वापस पाने के लिए कोतवाली पहुंची तमन्ना।

मांगें

ज्ञापन में प्रमुख माँगें रखी गईं:

  • रामनगर आरटीओ कार्यालय में फिटनेस सुविधा की तत्काल बहाली।

  • वाहन टैक्स जमा करने की व्यवस्था स्थानीय स्तर पर शुरू की जाए।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल

ज्ञापन देने वालों में प्रणय श्रीवास्तव, पंकज मेहरा, जशोद सिंह बिष्ट, निधि मेहरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

प्रेषक:
शिशुपाल सिंह रावत
अध्यक्ष, पब्लिक स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन, रामनगर