गुंडों पर चला DM का ‘जिला बदर’ डंडा, छह अपराधियों को 6 महीने के लिए नैनीताल से बाहर किया।

गुंडों पर चला DM का ‘जिला बदर’ डंडा, छह अपराधियों को 6 महीने के लिए नैनीताल से बाहर किया।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

नैनीताल। जिले में कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए गुंडा नियंत्रण कानून के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त छह आरोपियों को छह माह के लिए जिला बदर करने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पीएनजी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण, मतदान केंद्रों पर बढ़ी छात्रों की भीड़।

 

 

 

एनडीपीएस, चोरी, आर्म्स एक्ट और जुआ अधिनियम जैसे मामलों में संलिप्त आरोपियों पर यह कार्रवाई की गई है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में अपराध पर शिकंजा कसने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को शहीद पार्क में किया नमन।

 

 

 

वहीं, कुछ मामलों में अदालत ने तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए गुंडा एक्ट की कार्रवाई समाप्त भी की है। जेल में निरुद्ध तीन आरोपियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई समाप्त कर दी गई, जबकि पर्याप्त आधार नहीं मिलने पर दो मामलों में नोटिस निरस्त कर दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  न्याय की आस में भटक रही रामनगर की प्रिया, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत से सुरक्षा और आरोपितों पर कार्रवाई की मांग।

 

 

 

प्रशासन के इस फैसले से साफ संदेश है कि अपराधियों पर कार्रवाई में सख्ती रहेगी, लेकिन कार्रवाई कानून और पर्याप्त तथ्यों के आधार पर ही होगी।