किसानों द्वारा देशव्यापी हड़ताल का समर्थन करते हुए संयुक्त ट्रेड यूनियन समन्वय समिति के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया।

ख़बर शेयर करें -

किसानों द्वारा देशव्यापी हड़ताल का समर्थन करते हुए संयुक्त ट्रेड यूनियन समन्वय समिति के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया।

 

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

किसानों द्वारा देशव्यापी हड़ताल का समर्थन करते हुए संयुक्त ट्रेड यूनियन समन्वय समिति के बैनर तले आज शहीद भगत सिंह चौक पर धरना प्रदर्शन किया गया और किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य देने के साथ ही देश में महंगाई और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर उप जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति और उत्तराखंड राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला, नियम तोड़ने पर वाहन होंगे सीज।

 

 

 

इंडिया गठबंधन द्वारा किसानों के समर्थन में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी और ट्रेड यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों की मांगों को जल्द पूरा करने के लिए केंद्र सरकार से अपील की गई

यह भी पढ़ें 👉  बजरंगबली की भक्ति में लीन सीएम धामी, प्रदेशवासियों के लिए मांगी सुख-समृद्धि

 

 

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि देशव्यापी हड़ताल को कांग्रेस पार्टी का समर्थन है और आज विभिन्न संगठनों द्वारा किसानों और मजदूर की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि किसान देश के अन्नदाता है और उनकी जायज मांगों को सरकार को पूरा करना चाहिए

यह भी पढ़ें 👉  *SSP NAINITAL के निर्देशन में कालाढूंगी पुलिस को मिली ऑपरेशन प्रहार में बड़ी सफलता* *⚠️ नंबर प्लेट बदली, गाड़ी नहीं… पुलिस ने पकड़ ली चालाकी, थार जफ़्त* *👉 धोखा देने वाला खुद फंस गया, कालाढूंगी पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

 

वही मसूरी ट्रेड यूनियन समन्वय समिति के अध्यक्ष आरपी बडोनी ने कहा कि किसानों द्वारा पूर्व में भी आंदोलन किया गया है और एक बार फिर उग्र आंदोलन किया जा रहा है लेकिन केंद्र सरकार इसकी अनदेखी कर रही है जिसका खामियाजा उन्हें आने वाले लोकसभा चुनाव में भुगतना होगा