हल्द्वानी फायर स्टेशन में P.R.D. जवानों को दिया गया फायर फाइटिंग प्रशिक्षण।

हल्द्वानी फायर स्टेशन में P.R.D. जवानों को दिया गया फायर फाइटिंग प्रशिक्षण।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी (जनपद नैनीताल), 03 जून 2025 — अग्निशमन सेवाओं की तैयारियों को और मजबूत करने की दिशा में, प्रांतीय रक्षा दल (P.R.D.) के जवानों एवं महिला कर्मियों को हल्द्वानी अग्निशमन केंद्र में फायर फाइटिंग का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण एफएसओ हल्द्वानी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  वैज्ञानिक से IPS अधिकारी बने डॉ. जगदीश चन्द्र, मुख्यमंत्री धामी ने बैच लगाकर किया सम्मानित, नैनीताल पुलिस में खुशी की लहर।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति सजग करना, प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के उपयोग की जानकारी देना तथा विभिन्न प्रकार की आग से निपटने की तकनीकी जानकारी प्रदान करना रहा।

प्रशिक्षण के दौरान जवानों को अग्निशमन उपकरणों के संचालन, हौज फैलाने व लपेटने की विधियों के साथ-साथ वनाग्नि से बचाव के उपायों पर व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों को दी गई POCSO एक्ट की जानकारी।

दिनांक 02 जून को कुल 12 एवं 03 जून को 22 जवानों ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिया और सफलतापूर्वक इसे संपन्न किया।

यह भी पढ़ें 👉  महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव में सीएम धामी का बड़ा ऐलान, पर्यावरण मित्रों के मानदेय पर जल्द होगी बैठक।

यह प्रशिक्षण न केवल P.R.D. बल की आपातकालीन स्थिति में प्रतिक्रिया क्षमता को बेहतर बनाएगा, बल्कि जन सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।