नैनीताल पुलिस के प्रयास से यातायात व्यवस्था बनी सुचारू।

नैनीताल पुलिस के प्रयास से यातायात व्यवस्था बनी सुचारू।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

पर्यटन सीज़न में उमड़ी भारी भीड़ के बीच नैनीताल पुलिस ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए सराहनीय कार्य किया है। पुलिस के जवान दिन-रात मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे हैं, जिससे न केवल ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिली है, बल्कि आम नागरिकों और पर्यटकों को सुगम आवागमन का लाभ भी मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में लवप्रीत ने रखी जरूरतमंदों की बात, सीएम के निर्देश पर घर पहुंचा टैब।

भवाली-कैंची मार्ग पर त्वरित कार्रवाई
आज भवाली-कैंची मार्ग पर एक डंपर के कारण हुए ट्रैफिक जाम को पुलिस ने जेसीबी की मदद से तत्काल हटवा दिया। इस त्वरित कार्रवाई से मार्ग पर यातायात पुनः सामान्य हो सका और लंबा जाम टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  खताड़ी में मीट और मिठाई की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, छह कारोबारियों को नोटिस।

काठगोदाम में दिखा पुलिस और जनता का सहयोग
काठगोदाम के कलसिया पुल पर खराब हो गए एक डंपर को हटाने में पुलिस जवानों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सहयोग किया। उन्होंने डंपर को धक्का देकर सड़क किनारे किया, जिससे यातायात पुनः चालू किया जा सका।

यह भी पढ़ें 👉  माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव की सफल एवं सुरक्षित व्यवस्थाओं पर नैनीताल पुलिस का सम्मान, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से लेकर यातायात, महिला-बाल सुरक्षा और खोया-पाया व्यवस्था तक पुलिस की मुस्तैदी को मिली सराहना, श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति ने नैनीताल पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित।

पुलिस की अपील
नैनीताल पुलिस ने सभी नागरिकों और पर्यटकों से अनुरोध किया है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।