युवती को उसके प्रेमी ने चाकू से गोदकर हत्या करने का किया प्रयास,आरोपी प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा।

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

महराजगंज जिले में सिंदुरिया थाना क्षेत्र एक गांव में बृहस्पतिवार सुबह दिल दहलाने वाली वारदात हुई। यहां पर एक युवती को उसके प्रेमी ने चाकू से गोदकर हत्या करने का प्रयास किया। आरोपी ने युवती के चेहरे से लेकर पैर तक करीब आठ बार चाकू से वार किया तो महिला अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  पहले बने थे शेर, अब बने बिल्ली, बीच सड़क डंडे लहराकर दहशत फैलाने वालों पर SSP मंजुनाथ का शिकंजा 15 चिन्हित, 08 बालिगों पर कार्रवाई, 07 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी कार्रवाई, वाहन सीज SSP का दो टूक संदेश—“गुंडागर्दी, हुड़दंग और अराजकता बर्दाश्त नहीं, कानून तोड़ोगे तो कार्रवाई भारी पड़ेगी।

 

शोर सुन मौके पर आसपास के लोग आ गए, इसके बाद आरोपी प्रेमी को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर महिला की हालत बिगड़ते देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कहर, साइबर ठगों पर प्रहार! SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खेल खत्म, 05 करोड़ की ठगी में लिप्त, नैनीताल पुलिस, SOG व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 2 किशोर संरक्षण में, भारी मात्रा में मोबाइल, 12 सिम, चेक बुक, आईपैड सहित कई सामग्री बरामद।

 

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र के एक गांव का तीस वर्षीय युवक वाहन चलाता है। करीब चार वर्ष पहले वाहन चलाने के दौरान उसकी मुलाकात सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की 28 साल की युवती से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। उसके बाद दोनों चार माह से लिव इन रिलेशनशिप में एक साथ किराए के कमरे में रह रहे थे।

kj
tara